loader
मराठी

संतती योग

  • Home    >
  • संतती योग

संतती योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुंडली का पंचम भाव संतान भाव कहलाता है। जब संतान भाव बलवान होता है या फिर उस पर भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो तब संतान योग की संभावनांए अधिक होती है। ... यदि कुंडली में बृहस्पति लग्न, भाग्य भाव या फिर एकादश भाव में हो या फिर इसकी महादशा चल रही हो तो भी संतान के प्रबल योग बनते हैं।

कुंडली में पंचम भाव को संतान भाव कहा जाता है, पंचम भाव जितना अधिक बलवान होता है व्यक्ति को संतान सुख उतनी ही आसानी से प्राप्त हो जाता है, लेकिन जिनकी कुंडली में पंचम भाव अशुभ होता है, उन्हें संतान सुख के लिए अत्याधिक संघर्ष करना पड़ता है तो आइए जाते हैं कुंडली में ऐसे कौन से योग होते हैं जिनके होने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

ग्रहों के अनुसार मिलता है संतान सुख

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुंडली का पंचम भाव संतान भाव कहलाता है। जब संतान भाव बलवान होता है या फिर उस पर भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो तब संतान योग की संभावनांए अधिक होती है। यदि महिला की कुंडली में शुक्र अच्छा होता है तो वह आसानी से कन्सीव कर जाती है। इसके बाद जन्मकुंडली में बृहस्पति का विचार किया जाता है। क्योंकि बृहस्पति के शुभ होने पर शिशु गर्भ में स्वस्थ रहता है और स्वस्थ ही जन्म लेता है। कुंडली में अगर लग्नेश और पंचमेश की युति लग्न या फिर पचंम भाव में हो रही हो तो भी यह योग एक संतान उत्पत्ति के लिए एक अच्छा योग माना जाता है। यदि कुंडली में बृहस्पति लग्न, भाग्य भाव या फिर एकादश भाव में हो या फिर इसकी महादशा चल रही हो तो भी संतान के प्रबल योग बनते हैं।

इसके अलावा शुक्र यदि एकादश भाव में बैठकर पंचम भाव पर दृष्टि डाले या फिर वह स्वंय ही पंचम भाव में विराजित हो तो भी संतानोपत्ति की प्रबल संभावना होती है। यदि कोई भी व्यक्ति संतान की उत्पत्ति की परेशानी से परेशान है तो उसे चिकित्सक के साथ- साथ अपनी जन्मपत्री का भी किसी कुशल ज्योतिष आचार्य से अध्ययन कराना चाहिए।