loader
मराठी

व्यापार परामर्श

  • Home    >
  • व्यापार परामर्श

व्यापार परामर्श

व्यापार में आज हर कोई व्यक्ति सफल बनना चाहता है| लगातार जिस तरीके से भारत में व्यापार को लेकर नए-नए और युवा उद्यमी सामने आ रहे हैं तो वहीं उनमें से कुछ व्यक्ति गलत व्यापार शुरू करके पछतावा करते हुए भी नजर आते हैं|

अधिकतर लोगों का यही कहना है कि व्यापार शुरू करते समय अगर उनको सही मार्गदर्शन मिल गया होता तो निश्चित रूप से वह एक सही राह पर बढ़ सकते थे|

व्यापार शुरू तो कोई भी व्यक्ति कर लेता है लेकिन उस व्यापार को चलाना ही सबसे बड़ी समस्या बन कर सामने आ रहा है| हर व्यक्ति चाहता है कि उसका व्यापार दिनों दिन बढ़ता जाए, लेकिन व्यापार में सफलता मनमुताबिक नहीं मिलती देखकर व्यक्ति बहुत जल्दी दुखी भी हो जाता है|

आपको बता दें कि व्यक्ति की कुंडली में व्यापार से संबंधित सभी जानकारियां काफी अच्छी तरीके से बताई गई होती हैं| अगर व्यापार को शुरू करने से पहले सही ज्योतिष सलाह मिल जाए और सही ज्योतिषाचार्य के मार्गदर्शन में एक सही व्यापार शुरू किया जाए तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद अधिक होती है| व्यक्ति की कुंडली में यह बात काफी अच्छे से लिखी हुई होती है कि उस व्यक्ति को किस चीज़ का काम करना चाहिए लेकिन अक्सर लोग बिना ज्योतिष सलाह और बिना अपनी कुंडली को देखे हुए ही व्यापार शुरू कर लेते हैं|

व्यापार-व्यवहार दोनों ही चीजों पर ग्रहों का सीधा सम्बन्ध होता है| “ग्रहाधीनम जगत सर्वं ” सारे ब्रह्मांड में ग्रहों का अधिपत्य है| राशि जो की ग्रहों का भ्रमण वृत्त है और राशि पर ग्रहों की गति राशियों का भोग, सारे विश्व भर के मौसमों और जीवों के व्यवहार को प्रभावित करता है| उसी कारण वस्तुओं की कमी और बढ़ोतरी से व्यापार भी अछूता नहीं रह जाता| कुंडली में व्यापार के लिए सप्तम और एकादश भाव का विचार किया जाता है|